ad

ad

डॉ. रामेश्वर उरांव से मिले बिट्टू पाठक, संगठन और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

मेदिनीनगर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने लोहरदगा विधायक, पूर्व वित्त मंत्री एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान बिट्टू पाठक ने पलामू जिले में कांग्रेस संगठन की वर्तमान गतिविधियों, संगठन विस्तार अभियान, सदस्यता कार्यक्रम तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी। साथ ही डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बिट्टू पाठक ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आम लोगों की समस्याओं को उठाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की।

वहीं डॉ. रामेश्वर उरांव ने संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

जेएसएलपीएस जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मियों ने दिखाया उत्साह