ad

ad

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अशोक पासवान के निधन पर जताया शोक


पलामू:- पलामू जिला कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक पासवान के निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय अशोक पासवान कांग्रेस पार्टी के समर्पित, जुझारू एवं जनसरोकारों से जुड़े नेता थे।

केशव महतो कमलेश ने कहा कि अशोक पासवान ने हमेशा दलित, शोषित एवं वंचित समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य किया। वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ कार्य करते रहे तथा पलामू जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उन्होंने कहा कि अशोक पासवान का निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संघर्षशील व्यक्तित्व और कार्यशैली हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

देशभर में केमिस्टों की हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी नियमों के विरोध में आज बंद रहेगी दवा दुकाने