" 29 सितंबर को विशाल धरना भी किया जाएगा । "
मेदिनीनगर : भाजपा को छोड़ विभिन्न राजनीतिक दलों ने संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का समर्थन किया है। आज सभी विपक्षी दलों के संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया । स्थानीय कांग्रेस भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्याय विनोद तिवारी ने की, जबकि बैठक का संचालन भाकपा माले के रामनरेश सिंह ने किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा , राजद के जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद, कम्युनिस्ट पार्टी के सूर्यपत सिंह और रुचिर तिवारी मुख्य रूप से इस बैठक में शामिल हुए ।
बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित भारत बंद का पूर्ण समर्थन करने का निर्णय लिया गया। इस बंद के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से बंद की पूर्व संध्या यानी 26 सितंबर की शाम में सामुहिक रूप से मशाल जुलूस निकालने एवं बंद को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों का समर्थन लेने का निर्णय भी लिया गया । इसके लिए सभी दलों के कर्मठ कार्यकता हाट बाजार, चौक-चौराहों पर निकल कर करीब एक वर्ष से चल रहे इस किसान आंदोलन के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट कराएंगे और किसानों के इस भारत बंदी को सफल करने के लिए लोगों का समर्थन मांगेंगे।
साथ ही साथ 29 सितंबर को केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर सभी विपक्षी दलों का एक संयुक्त धरना आयोजित होगा एवं धरना के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन समर्पित
किया जाएगा।
बैठक में भारतीय क म्यु नि स्ट पार्टी के प्रदेश कार्य समिति
सदस्य सूर्यपत सिंह, जिला सचिव रुचिर तिवारी, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, सुधीर कुमार चौबे, सुरेश ठाकुर, राजकुमार पासवान, शमीम अहमद राइन, विद्या सिंह चेरो, सच्चिदानंद मिश्रा, सागर दास, सत्येंद्र सिंह, ईश्वरी प्रसाद सिंह, अजय साहू, जितेंद्र कमलापुरी, राजेश चौरसिया, दयाशंकर तिवारी, रिजवान खान, भिखारी राम, सोनू सिद्धकी, देवबंद मांझी, जिला उपाध्यक्ष राजद विनोद
पासवान, शंभूनाथ सिंह, नंदकिशोर मिश्रा, कमलेश यादव, सिराजुद्दीन अंसारी, सिद्धनाथ प्रसाद, नसीम अहमद खान, साकेत सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
0 टिप्पणियाँ