ad

ad

मल्लिकार्जुन खरगे ने ददई दुबे के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना, पुत्र बडू दुबे को भेजा शोक पत्र

श्रमिक आंदोलन और सामाजिक न्याय के योद्धा थे चंद्रशेखर 'ददई' दुबे, कांग्रेस परिवार ने कहा– यह अपूरणीय क्षति है

नई दिल्ली, 11 जुलाई 2025 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद व मंत्री स्व. चंद्रशेखर 'ददई' दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक आधिकारिक शोक पत्र के माध्यम से स्व. दुबे के पुत्र श्री बडू दुबे को अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

खड़गे ने अपने पत्र में लिखा कि श्री दुबे का निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने कहा कि "श्री दुबे जी का सार्वजनिक जीवन में योगदान केवल पलामू या झारखंड तक सीमित नहीं था, बल्कि उनका श्रमिक आंदोलन और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष पूरे देश के लिए प्रेरणास्पद रहा है।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने दिवंगत नेता को पार्टी के मूल विचारों– सामाजिक समरसता, सेवा और न्याय– का सच्चा प्रतीक बताया और उनके सादगी भरे जीवन को आज की राजनीति के लिए प्रेरणा बताया।

श्री खरगे ने कहा कि "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करता है। हम इस कठिन समय में आपके और आपके पूरे परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें और आप सभी को यह दुःख सहने की शक्ति दें।"

खड़गे का यह पत्र कांग्रेस की श्रमिक राजनीति में ददई दुबे के अविस्मरणीय योगदान की स्मृति को पुनर्जीवित करता है और उनके परिवार के प्रति पार्टी की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

संघचालक ध्रुव नारायण सिंह का अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि