ad

ad

संघचालक ध्रुव नारायण सिंह का अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि

 


मेदिनीनगर, 19 अगस्त 2025।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व पलामू विभाग संघचालक एवं भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के पिता श्री ध्रुव नारायण सिंह का मंगलवार को यहां अंतिम संस्कार किया गया। उनका पार्थिव शरीर राजा हरिश्चंद्र घाट पर पंचतत्व में विलीन हुआ। इस दौरान उनके बड़े पुत्र प्रताप सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा में संघ परिवार, भाजपा के पदाधिकारी, सामाजिक–राजनीतिक संगठन एवं मोहल्ले के सैकड़ों लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि देने वालों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा, भाजपा झारखंड संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पलामू प्रमंडल प्रभारी विकास प्रीतम, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह, पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी और गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर महतो समेत बड़ी संख्या में नेताओं की उपस्थिति रही।

इसके अलावा प्रेम सिंह, अलख पांडे, मुकेश निरंजन सिंहा, विभाकर नारायण पांडे, परशुराम ओझा, नरेंद्र पांडे, विजय आनंद पाठक, मंगल सिंह, ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कृष्णकांत मिश्रा उर्फ कामेश्वर कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कर्नल संजय सिंह, अविनाश देव, जुगल किशोर, भोला सिंह, शिवकुमार मिश्र, विजय ओझा, प्रदीप सिंहा, दुर्गा जौहरी, उदय शुक्ला, दिलीप तिवारी, मनोज दुबे, सोमेश सिंह, शिवदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, धनंजय सिंह, विजय ठाकुर, ज्योति पांडे, धर्मेंद्र उपाध्याय, अभिमन्यु तिवारी, सुनील पासवान, धीरेंद्र दुबे, श्वेतांग गर्ग, छोटू सिंहा, सरवन गुप्ता, शशि भूषण पांडे, अजय सिंह, विजय शर्मा, भोला पांडे, जय दुबे, कृष्ण गुप्ता, अरुण सिंह, विपुल गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, भीष्म चौरसिया, राजेश सिंह, बैद्यनाथ आर्य, प्रधान सक्सेना, अर्जुन सिंह, पिंकू सिंह, कमलेश सिंह, विकास सिंह, गिरीश जोरिहर, सतीश कुमार, मुख्तार सिंह, मणिकांत उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

श्री ध्रुव नारायण सिंह के निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। समाजसेवा और संगठन निर्माण में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

संघचालक ध्रुव नारायण सिंह का अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि