ad

ad

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पलामू में 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

मेदिनीनगर। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पलामू जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया। मैराथन दौड़ का शुभारंभ जिला समाहरणालय परिसर से हुआ और इसका समापन जीएलए कॉलेज मैदान, मेदिनीनगर में किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत स्वयं दौड़ में शामिल हुए तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मैराथन में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य खेल, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा ओलंपिक मूल्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना था। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का वैश्विक संदेश “You Can Do This! Let’s Move” रखा गया है, जो लोगों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

दौड़ के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम से लेकर दसवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में सफलता प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और जुनून ऐसे गुण हैं जो किसी भी व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

मैराथन दौड़ के सफल आयोजन से जिले में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ और प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पलामू में 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित