ad

ad

झारखंड पत्रकार संगठन की बैठक में नई कमेटी गठित, पलामू को मिला केंद्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व


मेदिनीनगर (पलामू): झारखंड पत्रकार संगठन की एक अहम बैठक शनिवार को पांकी रोड स्थित जदयू कार्यालय के समीप आयोजित की गई। बैठक में मौजूद पत्रकारों की सहमति पर वर्तमान जिला कमेटी को भंग कर संगठन को अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु नए अध्यक्ष के चयन का प्रस्ताव लाया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रदेव प्रजापति ने विनोद सिंह को पलामू जिला अध्यक्ष के रूप में नामित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं, अश्विनी कुमार घई ने राम निवास तिवारी को गढ़वा जिला का प्रभारी नियुक्त करने का सुझाव दिया, जिसे भी बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का समर्थन मिला।

सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संचालन हेतु विकास कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही, संगठन हित में निर्णय लेने के लिए केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला को पूर्ण अधिकार देने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत अश्विनी कुमार घई को पलामू प्रमंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में बेनी माधव सिंह, शैलेंद्र तिवारी, विजय कुमार तिवारी, चंद्रदेव प्रजापति, चंदन लाल मंडल, विनोद सिंह, रामनिवास तिवारी, विकास कश्यप, भरत कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

पलामू के पत्रकारों को केंद्रीय कार्यसमिति में मिली जगह

इसी क्रम में, झारखंड पत्रकार संगठन की केंद्रीय कमेटी का भी विस्तार किया गया, जिसमें पलामू जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल किया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने जानकारी दी कि बेनी माधव सिंह, नीलकमल शुक्ला, अश्विनी कुमार घई, शैलेंद्र तिवारी, रघुवीर नारायण पांडेय, अरविंद तिवारी, चंद्रदेव प्रजापति और विजय कुमार तिवारी को केंद्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

संघचालक ध्रुव नारायण सिंह का अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि