पांकी। शिक्षा निकेतन के प्रिंसिपल विनोद सिंह की माता स्वर्गीय जीरा देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश वर्मा अपनी टीम के साथ डंडार गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सतीश अग्रवाल, आनंद कुमार एवं प्रमोद पांडेय भी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय जीरा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सादगीपूर्ण जीवन, पारिवारिक संस्कारों और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पण को याद किया।
प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निकेतन के प्रिंसिपल विनोद सिंह एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संदेश दिया और कहा कि पूरा शैक्षणिक परिवार उनके साथ खड़ा है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
0 टिप्पणियाँ