ad

ad

मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सभी शांति समिति सदस्यों, अखाड़ा समितियों एवं मोहर्रम इंतजामिया कमेटियों से पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ पर्व संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने तथा बिना सत्यापन किसी भी संदेश को साझा नहीं करने का आग्रह किया।

उपायुक्त ने सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिकोण से ताजिया एवं झंडों की ऊंचाई निर्धारित रखने, भड़काऊ गीतों पर रोक तथा फायर ब्रिगेड वाहन को हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने तथा फेक न्यूज पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में जुलूस मार्गों की सुरक्षा, ड्रोन एवं सीसीटीवी से निगरानी, यातायात व्यवस्था, बिजली, स्वास्थ्य, सफाई और पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न अखाड़ा समितियों और मोहर्रम इंतजामिया कमेटियों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया।

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

रामपुर गोलीकांड: पुलिस रिमांड में प्रताड़ना का आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाने की कही बात