ad

ad

जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं

विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

मेदिनीनगर (पलामू): जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया।
जन समाधान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध किए जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व संबंधी मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजलापूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति एवं कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी मामलों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।
इस दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि जन समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें तथा पात्र लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराएं।
उपायुक्त ने उपस्थित फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

18 जून को होगी पलामू और झारखंड चैंबर की अहम बैठक, कई ज्वलंत मुद्दों पर बनेगी रणनीति: आनंद शंकर