ad

ad

ग्रासरूट इनोवेशन योजना के तहत मजदूर किसान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ढूब पंचायत में किया सामाजिक अध्ययन एवं डेटा संग्रहण


पांकी (पलामू), 17 जून। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रासरूट इनोवेशन योजना के तहत मजदूर किसान महाविद्यालय, डंडारकला (पांकी) के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार एवं सामाजिक अध्ययन अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक चलेगा।

महाविद्यालय के 10 शिक्षकों के नेतृत्व में कुल 68 छात्र-छात्राओं के समूह गठित किए गए हैं, जिन्हें पांकी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जाकर स्थानीय समस्याओं, उपलब्ध संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान एवं ग्रामीण नवाचारों का अध्ययन करने की जिम्मेदारी दी गई है।


महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य एवं मेंटर डॉ. बंसीधर सिंह (Banshidhar Singh) ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए चयनित पंचायतों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश से जोड़ने, स्थानीय समस्याओं को समझने तथा समाजोपयोगी नवाचारों की पहचान करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

इसी क्रम में डॉ. बंसीधर सिंह के मार्गदर्शन में गठित छात्र समूह में रौशन कुमार, रेश्मा कुमारी, रमेश कुमार एवं अस्मिता कुमारी शामिल हैं। यह टीम ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं एवं उनके समाधान से संबंधित जानकारी एकत्र कर रही है।


अभियान के दौरान ढूब पंचायत में छात्र-छात्राओं ने पंचायत की मुखिया श्रीमती इंदु देवी, सरपंच श्री सुरेंद्र कुमार, लाभुक सुशीला देवी (पति – शैलेश महतो) तथा अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर डेटा संग्रहण (डेटा कलेक्शन) का कार्य किया। इस दौरान ग्रामीणों से उपलब्ध संसाधनों, जनसमस्याओं, पारंपरिक ज्ञान एवं स्थानीय नवाचारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गईं।

महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, शोध भावना, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक सोच का विकास होगा तथा ग्रामीण विकास के लिए उपयोगी सुझाव सामने आएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

18 जून को होगी पलामू और झारखंड चैंबर की अहम बैठक, कई ज्वलंत मुद्दों पर बनेगी रणनीति: आनंद शंकर