ad

ad

मुख्यमंत्री ने ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर दिया जोर, पलामू में 15 लाभुकों को मिला लाइसेंस

मेदिनीनगर (पलामू): मुख्यमंत्री ने राज्य में हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस एवं लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों को लंबित आवेदनों की समीक्षा कर उनका त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पलामू, सरायकेला-खरसावां, धनबाद सहित विभिन्न जिलों के लाभुकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


पलामू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सांकेतिक रूप से 15 ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को लाइसेंस प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी लाभुकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने के लिए भी प्रेरित किया।

जिला प्रशासन के अनुसार जून 2026 में आयोजित विशेष शिविर के माध्यम से कुल 1,598 लोगों ने लर्निंग (नौशिखुआ) ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। इनमें से 1,220 आवेदकों को नौशिखुआ अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) जारी की जा चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

मुख्यमंत्री ने ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर दिया जोर, पलामू में 15 लाभुकों को मिला लाइसेंस