ad

ad

मतदाता सूची पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी जरूरी : डीसी

मेदिनीनगर। पलामू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत चल रहे एन्यूमीरेशन और डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 99.9% गणना प्रपत्रों का वितरण तथा 78.25% प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से 22 जुलाई को प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित होने वाली बीएलओ एवं बीएलए-2 की तीसरी और अंतिम बैठक में अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। इसी दिन आयोजित होने वाली चुनाव पाठशाला में भी बीएलए-2 की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDDF सूची का बीएलए-2 के साथ सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान डुप्लीकेट प्रविष्टियां, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित या लापता मतदाताओं तथा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर से इनकार करने वाले मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियों की जांच की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी दलों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। बैठक में पांकी एवं विश्रामपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

मतदाता सूची पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी जरूरी : डीसी