ad

ad

डंडार, पांकी: शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा व रुद्र महायज्ञ की त्रिदिवसीय भव्य शुरुआत, पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल

पांकी प्रखंड अंतर्गत डंडार गांव के बथान टोला में तीन दिवसीय शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वर्षों से प्रतीक्षित इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और यज्ञ मंडप को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस पावन आयोजन का नेतृत्व वाराणसी से पधारे पूज्य श्री संदीप जी महाराज के सान्निध्य में हो रहा है। साथ ही प्रयागराज के श्री पदनाभ जी महाराज द्वारा दिए जाने वाले दिव्य प्रवचन भक्तों को ज्ञान, शांति और आस्था से सराबोर करेंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में युवा सामाजिक कार्यकर्ता श्री बबन सिंह की उपस्थिति इस कार्यक्रम को एक नई सामाजिक ऊर्जा दे रही है।

भक्ति जागरण कार्यक्रम भी महायज्ञ का विशेष आकर्षण होगा, जो लोगों को रात्रिकालीन भक्तिरस में डुबो देगा।

कलश यात्रा से होगी यज्ञ की शुरुआत

यज्ञ की शुरुआत कल एक भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगी।

स्थानीय नेतृत्व का सक्रिय योगदान

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में ग्रामस्तर पर बने आयोजन समिति के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा है।
अध्यक्ष: मनोज सिन्हा
सचिव: बिनोद विश्वकर्मा
कोषाध्यक्ष: निपुण बाबू
उपाध्यक्ष: बैजनाथ पाण्डे
मुखिया: गुडू सिंह
संरक्षक: मुन्ना
संयोजक: आशीष शर्मा, अरुण, मिथलेश, पप्पु, अंकित, देवा

मुखिया प्रदुम्न सिंह ने दी जानकारी

ग्राम पंचायत के मुखिया श्री प्रदुम्न सिंह ने यज्ञ की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि "गांववासियों की मेहनत, श्रद्धा और सहयोग से यह ऐतिहासिक आयोजन संभव हो पाया है। मंदिर का निर्माण जनभागीदारी से हुआ है, और यज्ञ की व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।"

श्रद्धा और संस्कृति का मिलन

यज्ञ मंडप को पूरी तरह भक्ति एवं सांस्कृतिक रंगों से सजाया गया है। ग्रामीणों की भागीदारी और श्रद्धा इसे एक सांस्कृतिक उत्सव में बदल रही है।

शिवभक्ति की त्रिपथगामी धारा अब डंडार में प्रवाहित हो रही है। आप भी आइए, इस अनूठे आयोजन के साक्षी बनिये । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

संघचालक ध्रुव नारायण सिंह का अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि