पांकी (पलामू): पांकी थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त शंभु यादव (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता – मुरत यादव, निवासी ग्राम हेड्रम, थाना पांकी, जिला पलामू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त अभियुक्त थाना कांड संख्या 119/2018 (ST-26/2021) में वांछित था। उसे विधिवत गिरफ्तार कर बुधवार, दिनांक 12 नवंबर 2025 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
शंभु यादव पर कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं —
-
पांकी थाना कांड संख्या 13/2025 – NDPS एक्ट की धारा 8(बी)/18(बी)/29
-
पांकी थाना कांड संख्या 64/2020 – Arms Act की धारा 25(1-A)/26/35, IPC की धारा 120(B), CLA एक्ट की धारा 17
-
GR संख्या 1085/2020 – Arms Act व CLA एक्ट
-
GR संख्या 1994/2018 – P/W एक्ट
-
मनिका थाना कांड संख्या 119/2020 – धारा 353/188/307/34 IPC
-
मनिका थाना कांड संख्या 12/2023 – धारा 147/148/149/342/435/385/387/504/506 IPC एवं CLA एक्ट
-
मनिका थाना कांड संख्या 119/2022 – धारा 385/387/504/506 IPC एवं CLA एक्ट
-
मनिका थाना कांड संख्या 16/2023 – धारा 385/387 IPC एवं Arms Act की धारा 25(1-b)a/26/35
-
हेरहंज थाना कांड संख्या 44/2015 – धारा 395 IPC
छापेमारी दल
-
पु०अ०नि० राजेश रंजन, थाना प्रभारी, पांकी
-
पु०अ०नि० गोपाल राय, पांकी थाना
-
थाना रिजर्व गार्ड एवं सशस्त्र बल
पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस ने नक्सल और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

0 टिप्पणियाँ