पांकी से डालटनगंज जा रहा था हाइवा, गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया चालक, एंबुलेंस से मेदिनीनगर भेजा गया
लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पांकी से डालटनगंज की ओर जा रहा एक हाइवा अनियंत्रित होकर शिव साव के मकान में जा घुसा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे शिव साव के मकान में घुस गया। दुर्घटना में मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हादसे के बाद चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया था। चालक को बाहर निकालने के लिए करीब 3 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से गैस कटर का उपयोग कर हाइवा के हिस्से को काटा गया, जिसके बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
घायल चालक को प्राथमिक सहायता देने के बाद एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0 टिप्पणियाँ