ad

ad

बसडीहा ग्राम में धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री पूजा


पांकी/डंडार कला: पांकी प्रखंड अंतर्गत डंडार पंचायत स्थित बसडीहा ग्राम में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

धार्मिक मान्यता के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप, त्याग और अटूट प्रेम के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से वट सावित्री व्रत को अखंड सौभाग्य एवं पति-पत्नी के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है।

पूजा में अनीता देवी, रीना देवी, सविता देवी, काजल देवी, प्रीति प्रियंका, गुलाब देवी, कंचन देवी, बसंती देवी, उर्मिला देवी, रंजू देवी, सुषमी देवी, संगीता देवी, आरती देवी, हेमा देवी, मीना देवी, सोनी देवी, चांदनी देवी, सोहा वर्मा, बासमती देवी, रिंकी देवी, सुमन देवी, किरण देवी, आशा देवी, प्रियंका देवी एवं रीमा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

वहीं पूजा कार्यक्रम में पंडित अनिल पाठक, रघुनंदन ओझा एवं कौशल किशोर ओझा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत डंडार कला की पूर्व मुखिया श्रीमती पूजा पाण्डेय एवं उनके पति विद्या सागर पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को वट सावित्री पूजा की शुभकामनाएं दीं। गांव में पूजा को लेकर उत्साह एवं भक्तिमय माहौल बना रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पांकी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत