ad

ad

पांकी के गजबोर में ‘बाइकमेक’ टू-व्हीलर मल्टी-ब्रांड सर्विस सेंटर का भव्य शुभारंभ

पांकी, पलामू: पांकी-डाल्टनगंज मुख्य सड़क स्थित होंडा शोरूम के समीप शनिवार को आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘बाइकमेक टू व्हीलर मल्टी ब्रांड सर्विस सेंटर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, उपप्रमुख अमित चौहान, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया शंकर प्रसाद तथा मुखिया पति सह समाजसेवी रफीक अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार, समाजसेवी पप्पू कुमार यादव, आफताब आलम, मकसूद आलम, तनवीर आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उद्घाटन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस आधुनिक मल्टी-ब्रांड सर्विस सेंटर के खुलने से पांकी एवं आसपास के क्षेत्रों के दोपहिया वाहन मालिकों को बेहतर और सुविधाजनक सर्विस उपलब्ध हो सकेगी। यहां अत्याधुनिक मशीनों एवं प्रशिक्षित मैकेनिकों द्वारा बाइक और स्कूटर की सर्विसिंग की सुविधा दी जाएगी।
सेंटर संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को 21 पॉइंट फुल सर्विस, फोम वॉश, पिक एंड ड्रॉप सुविधा सहित कई आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पांकी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत