पांकी। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के समीप एकत्रित होकर पूजा-अर्चना में जुटीं। महिलाओं ने विधिवत पूजा कर अपने पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की।
पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा तथा सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने क्षेत्रवासियों एवं महिलाओं को वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है और ऐसे आयोजन सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
पूरे क्षेत्र में पूजा को लेकर उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न गांवों में महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। पूजा स्थलों पर भक्ति गीत एवं मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
0 टिप्पणियाँ