पांकी/पलामू : राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, मजदूर किसान महाविद्यालय, डंडर कला, पांकी, पलामू द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
यह अभियान प्राचार्य दिलीप की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. वंशीधर सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशा सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी कर्मचारी, शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया तथा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया गया। NSS इकाई द्वारा 15 मई से 31 मई 2026 तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
0 टिप्पणियाँ