रांची : झारखंड में अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इसी बीच Saryu Roy ने राज्यसभा के लिए स्थानीय उम्मीदवारों को मौका देने की वकालत की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए मुख्यमंत्री Hemant Soren और भाजपा नेता Babulal Marandi से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
सरयू राय ने कहा कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होने हैं और ऐसे समय में बाहरी तथा धनबल के सहारे राजनीति करने वाले उम्मीदवार सक्रिय हो सकते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि बड़े उद्योग समूहों से जुड़े प्रभावशाली लोग राजनीतिक समर्थन के दम पर राज्यसभा पहुंचने का प्रयास कर सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि झारखंड के हित और राज्य की पहचान को ध्यान में रखते हुए ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, जिनकी जड़ें राज्य से जुड़ी हों और जो झारखंड की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को समझते हों।
गौरतलब है कि राज्यसभा की एक सीट Shibu Soren के निधन के बाद रिक्त हुई है, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा सांसद Deepak Prakash का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
राजनीतिक गलियारों में अब इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि प्रमुख दल इस बार स्थानीय चेहरों पर भरोसा जताएंगे या फिर बाहरी उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे।
0 टिप्पणियाँ