ad

ad

सतबरवा पुलिस की कार्रवाई, कांड के आरोपी को दबोचा गया, लाठी जब्त

पलामू: सतबरवा थाना क्षेत्र में दर्ज एक आपराधिक मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई बांस की लाठी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 मई 2026 को सतबरवा थाना में बीएनएस की धारा 103(1), 238(b) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी रवि सिंह को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर लगभग साढ़े तीन फीट लंबी बांस की लाठी बरामद की गई, जिसका उपयोग घटना में किए जाने की बात सामने आई है।

यह पूरी कार्रवाई प्रभारी अनु०पु०पदा० सदर श्री राजेश यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी
रवि सिंह (लगभग 50 वर्ष)
पिता : स्व. टेकारी सिंह
निवासी : ग्राम दुलसुलमा, थाना सतबरवा, जिला पलामू।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

महाराणा प्रताप चौक निर्माण की मांग तेज, क्षत्रिय महासभा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन