पांकी :- विद्युत विभाग परिसर में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद काली चरण सिंह के निर्देश पर आयोजित हुई, जिसमें विद्युत परियोजनाओं और चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक का उद्देश्य आम लोगों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली सेवा उपलब्ध कराना रहा।
बैठक में एनसीसी कंपनी द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष चर्चा की गई। सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं देना सर्वोच्च प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बिजली कर्मियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और कठिन परिस्थितियों में उनके कार्यों की सराहना की। तेज गर्मी, धूलभरी आंधी और खराब मौसम के बावजूद लगातार बिजली आपूर्ति बहाल रखने में कर्मियों की भूमिका को उन्होंने प्रेरणादायक बताया।
इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान उन कर्मियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जो हर परिस्थिति में लोगों तक बिजली सेवा पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।
बैठक में बनारस सिंह, राज किशोर सिंह, चंदन कुमार, सोनू कुमार, अविनाश सिंह, राज कुमार सहित एनसीसी कंपनी के फील्ड इंजीनियर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ