ad

ad

झारखंड में जीवन धारा नमामि गंगे विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बने रुद्र शुक्ला

मेदिनीनगर/रांची: भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन एवं जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित जीवन धारा नमामि गंगे परियोजना विभाग ने झारखंड प्रदेश के लिए रुद्र कुमार शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मनोनयन की घोषणा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि ओम शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशालय किशोर द्वारा की गई।

विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि रुद्र कुमार शुक्ला को संगठन विस्तार एवं परियोजनाओं के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि ओम शर्मा ने कहा कि विभाग को रुद्र शुक्ला की कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता पर पूरा विश्वास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड में स्वच्छ भारत मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन एवं नदी विकास विभाग से संबंधित योजनाओं और नमामि गंगे परियोजना को वे मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार शुक्ला ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय नेतृत्व एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही पूरे झारखंड में विभाग का विस्तार कर संबंधित योजनाओं एवं परियोजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता, जल संरक्षण एवं नदी विकास से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में विभाग को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

झारखंड में जीवन धारा नमामि गंगे विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बने रुद्र शुक्ला