ad

ad

उपायुक्त पलामू से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

मेदिनीनगर : कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला एवं जिला उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह ने शनिवार को पलामू के नवपदस्थापित उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान नेताओं ने जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात में स्वास्थ्य व्यवस्था, अंचल कार्यालयों में व्याप्त अनियमितता, शहर की ट्रैफिक समस्या, पेयजल संकट, बाजार समिति से संबंधित समस्याएं सहित अन्य जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए सकारात्मक पहल तथा मजबूत आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पलामू को एक सरल, सहज एवं दूरदर्शी उपायुक्त मिला है, जिनकी कार्यशैली और मेहनतकश सोच जिले के विकास में नई मिसाल कायम करेगी।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

उपायुक्त पलामू से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा