पांकी मध्य से जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने आज क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लगातार बिजली कटौती और अस्थिर आपूर्ति की समस्या को गंभीरता से उठाया।
खुशबू कुमारी ने बताया कि आंधी और बारिश के दौरान अक्सर बिजली के पोल गिरने और तार टूटने की घटनाएँ हो रही हैं, जिससे लोगों को लंबा समय बिना बिजली के गुजरना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों से इस स्थिति को तुरंत सुधारने और आवश्यक मरम्मत करने की मांग की।
साथ ही, क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि कई गांवों में वोल्टेज कम होने के कारण घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाने और मौजूदा ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।
खुशबू कुमारी ने जोर देकर कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा और बिजली सेवा को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
0 टिप्पणियाँ