ad

ad

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पलामू में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

पलामू : केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, पेट्रोल-डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के विरोध में शुक्रवार को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

यह कार्यक्रम 16 मई 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने महंगाई का बोझ जनता पर डाल दिया है। पेट्रोल-डीजल, दूध और गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि ईंधन और गैस की किल्लत से जनता परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की समस्याओं से बेपरवाह होकर विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण गरीब, मध्यम वर्ग और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रामाशीष पाण्डेय, पप्पू अजहर, पूर्णिमा पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, सतेंद्र सिंह, रिजवान खान, अरविन्द पासवान, राजेश चौरसिया, नसीम खान, महासचिव नन्दगोपाल त्रिपाठी, दयाशंकर तिवारी, परीक्षित दुबे, जितेंद्र कमलापुरी, अभिषेक तिवारी दुबे, अरविंद अग्रवाल, रामप्रवेश सिंह, धनंजय पाठक, सुनीता श्रीवास्तव, ब्रजकिशोर तिवारी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुन्ना खान, मो. गुलाम नबी, संजय वर्मन, टिकैत कुमार, नसीम अंसारी, अमिताभ शर्मा, शिवम कुमार सिंह, शेर खान, आशीष ठाकुर, उदय दुबे, तुलसी पासवान, रीता देवी, सलमा बानो, अंजू कुंवर, पूजा रानी, शहजाद अली, अजय राम, चंदन तिवारी, बुलबुल तिवारी, अनुज तिवारी, राजेश तिवारी, रौशन तिवारी, राजीव तिवारी, गोरा तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पांकी क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर जिला परिषद सदस्य ने विद्युत अधिकारियों से की बैठक