पांकी, पलामू: पांकी थाना में शनिवार को नए थाना प्रभारी के रूप में दीपक सिंह ने योगदान दिया। वे इससे पहले शहर थाना में पदस्थापित थे। योगदान देने के बाद थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
नव पदस्थापित थाना प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अमन-शांति बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराध पर सख्ती से नकेल कसने की बात कही। साथ ही आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
दीपक सिंह 2018 बैच के दरोगा हैं और पुलिस विभाग में अपने कार्यों को लेकर सक्रिय माने जाते हैं।
0 टिप्पणियाँ