ad

ad

"जनहित सर्वोपरि" CM हेमंत सोरेन ने पेयजल और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया आदेश

रांची। झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों को अपने परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था करने तथा इसकी जानकारी प्रदर्शित करने को कहा गया है।
सरकार ने सभी उपायुक्तों को यह भी निर्देश दिया है कि जिन क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जाए। खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत और अन्य वैकल्पिक जल स्रोतों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी से लोगों को परेशानी न हो। सरकार ने अधिकारियों से मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

दिव्यांग परिवार को बैकयार्ड पोल्ट्री से मिली नई पहचान, जेएसएलपीएस की पहल से आत्मनिर्भरता की राह आसान