ad

ad

पांकी में 508 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, प्राथमिक विद्यालय के पास से हुई गिरफ्तारी

पांकी/पलामू। पलामू पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांकी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 अगस्त 2026 को पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोरोगढ़ी टोला-खांघर स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 508 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल यादव (करीब 40 वर्ष), पिता स्व. प्रयाग यादव तथा जयश्री यादव (करीब 50 वर्ष), पिता हदावन यादव, दोनों निवासी ग्राम हेडूम, डाकघर द्वारिका, थाना पांकी, जिला पलामू के रूप में हुई है।

इस संबंध में पिपराटांड़ थाना कांड संख्या 45/2026, दिनांक 18 अगस्त 2026, के तहत धारा 17(b)/18(c) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) एवं पिपराटांड़ थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।

पलामू पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

जनसंवाद न्यूज संवाददाता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पांकी में 508 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार