ad

ad

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, JSLPS संकुल संगठनों ने शुरू की पनशाला

मेदिनीनगर:- भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में राहगीरों एवं आमजनों की सुविधा के लिए JSLPS संकुल संगठनों द्वारा पनशाला (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। इस जनहितकारी पहल के तहत बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले प्रमुख मार्गों पर लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

पनशाला का संचालन सखी मंडल की दीदियों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिला समूहों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को पेयजल उपलब्ध कराना सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे समाज में सहयोग, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है।

जिले के चैनपुर, रामगढ़, तरहसी, मेदिनीनगर, हरिहरगंज एवं पिपरा सहित विभिन्न प्रखंडों के संकुल संगठनों द्वारा पनशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सखी मंडल की दीदियों ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

नादगाद गांव में 66 वर्षीय धनराज भुइयां की हत्या, जांच में जुटी पुलिस