ad

ad

पलामू में गहन विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मेदिनीनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पलामू जिले में गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मंगलवार से गणना चरण (Enumeration Phase) की शुरुआत हो गई। यह अभियान 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसके दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और भरे हुए फॉर्म संग्रहित करेंगे।
अभियान के पहले दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पलामू क्लब, मदरसा अलहेदाया (कुंड मोहल्ला) तथा मेदिनीनगर नगर निगम के पुराने भवन स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न केंद्रों पर आयोजित चुनाव पाठशालाओं में भाग लेकर मतदाताओं, बीएलओ और अन्य संबंधित कर्मियों से संवाद भी किया।
चुनाव पाठशालाओं में बीएलओ, बीएलए-2, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को विशेष पुनरीक्षण अभियान, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा मतदाता सूची के अद्यतन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संचालित की जा रही है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें तथा एन्यूमरेशन फॉर्म सही ढंग से भरकर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

मेराल थाना का डीआईजी किशोर कौशल ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश