मेदिनीनगर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के जन्मदिन के अवसर पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित वात्सल्य धाम बाल गृह (अनाथ आश्रम) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी ने किया।
इस अवसर पर बाल गृह के बच्चों के साथ केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही बच्चों के बीच कॉपी, पेन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ समय बिताकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा कि राहुल गांधी देश में न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की आवाज को मजबूती से उठाने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदैव सत्य, समानता, सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहे हैं। उनका निडर नेतृत्व और संविधान की रक्षा का संकल्प देश को न्याय एवं समानता के मार्ग पर आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कोऑर्डिनेटर रामाशीष पांडे, जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, मिथिलेश सिंह, अरविंद पासवान, सत्येंद्र सिंह, नसीम खान, रिजवान खान, महासचिव अभिषेक तिवारी, जितेंद्र कमलापुरी, धनंजय पाठक, पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रूद्र शुक्ला, मेदिनीनगर अध्यक्ष सुरेंद्र टिकैत, तुलसी पासवान, शहजाद अली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ