ad

ad

पेयजल योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, डीसी ने की विभागीय समीक्षा


मेदिनीनगर: पलामू के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता, पाइपलाइन विस्तार, खराब जल स्रोतों की मरम्मत तथा स्वच्छता संबंधी कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विभिन्न पेयजल योजनाओं के सिविल कार्यों की समीक्षा करते हुए मल्टी विलेज स्कीम (एमवीएस) के संवेदकों को इंटेक वेल से लेकर ईएसआर तक के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान कुछ योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर एनएस इंफ्रा से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जलापूर्ति एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने तथा योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही स्वच्छता संबंधी गतिविधियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में विभाग के संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

लातेहार में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूम भाई-बहनों की मौतलिए