ad

ad

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल से जरूरतमंद मरीज को मिला रक्तदान, बची जान

मानवीय सेवा का अनूठा उदाहरण, एक फोन कॉल पर आगे आए रक्तदाता

मेदिनीनगर। समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बार फिर जरूरतमंद मरीज की मदद कर सराहनीय कार्य किया है। ट्रस्ट की पहल पर एक गंभीर रूप से बीमार महिला को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया, जिससे उसके उपचार में सहायता मिली। जानकारी के अनुसार, मरीज के परिजनों ने रक्त की आवश्यकता को लेकर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट से संपर्क किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रस्ट के सचिव नवल दुबे ने तत्काल पहल करते हुए रक्तदाता की व्यवस्था की। इसके बाद ट्रस्ट के सदस्य जीवन लाल दुबे ने आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। बताया गया कि महिला थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसे नियमित अंतराल पर रक्त की आवश्यकता पड़ती है। परिवार के लोग लगातार रक्तदाताओं की तलाश में रहते हैं। ऐसे समय में ट्रस्ट और रक्तदाता की मदद मरीज के लिए बड़ी राहत साबित हुई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान केवल किसी व्यक्ति की जान बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

शादी के 13वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप