ad

ad

सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान, नियम तोड़ने वालों को पहनाई माला

मेदिनीनगर (पलामू) उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास के नेतृत्व में बुधवार को चियांकी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांधीगिरी के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले तथा ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहन चालकों को माला पहनाकर सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। वहीं हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव समेत अन्य यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को माला पहनाकर यह संदेश दिया जा रहा है कि यातायात नियमों की अनदेखी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। समय रहते सावधानी बरतना और नियमों का पालन करना जरूरी है।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात प्रभारी, मोटरयान निरीक्षक, सड़क सुरक्षा से जुड़े कर्मी एवं ट्रैफिक पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

मुख्यमंत्री ने ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर दिया जोर, पलामू में 15 लाभुकों को मिला लाइसेंस