छतरपुर (पलामू), 2 जुलाई 2026।महाराणा प्रताप चौक निर्माण की मांग को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट, छतरपुर (पलामू) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र अनुमति प्रदान करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अनीश सिंह ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष चंचल सिंह, सह मंत्री मिहिर सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज सिंह तथा जेसन सिंह भी उपस्थित रहे।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराणा प्रताप चौक का निर्माण क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जनभावना एवं सामाजिक मांग से जुड़ा विषय है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करते हुए चौक निर्माण की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि यह बहुप्रतीक्षित मांग जल्द पूरी हो सके।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई। संगठन का कहना है कि महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है तथा उनके नाम पर चौक का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव का विषय होगा।
जारीकर्ता:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट, छतरपुर (पलामू)
0 टिप्पणियाँ