ad

ad

प्रखंड स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस कैंप की शुरुआत, पहले दिन 96 लर्निंग लाइसेंस जारी

मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिला प्रशासन की पहल पर आम नागरिकों को प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार से ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन लेस्लीगंज प्रखंड के पंचायत सचिवालय में आयोजित कैंप का उद्घाटन उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया।

उद्घाटन के दौरान उपायुक्त ने ऑन स्पॉट तैयार किए गए 10 लाभुकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किया। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस केवल वाहन चलाने की अनुमति नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने युवाओं से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का सम्मान करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।

उपायुक्त ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं। यदि सभी नागरिक यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कैंप में परिवहन विभाग की ओर से आवेदन एवं लाइसेंस निर्माण के लिए सभी आवश्यक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। साथ ही पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति की गई, जिससे आवेदकों को त्वरित और सुगम सेवा मिल सके।

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, लेस्लीगंज अंचलाधिकारी जागो महतो, स्थानीय मुखिया, परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन के अनुसार, पहले दिन समाचार लिखे जाने तक कुल 96 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा चुके थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

रात 10 बजे के बाद होगा फाइलेरिया ब्लड सैंपल संग्रह, 6 से 16 जुलाई तक चलेगा अभियान