ad

ad

भूपेंद्र मरावी का सदर प्रखंड में भव्य स्वागत, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों से किया संवाद

मेदिनीनगर (पलामू): झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी का शनिवार को डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव एवं पूर्व पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने किया।

मरावी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने "राहुल गांधी जिंदाबाद", "भूपेंद्र मरावी जिंदाबाद" और "कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद" के नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्पमाला और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्वागत समारोह के बाद भूपेंद्र मरावी ने क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। महिलाओं ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

मरावी ने ग्रामीणों से मनरेगा सहित रोजगार से जुड़ी योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करती रही है और रोजगार, शिक्षा तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर निरंतर संघर्षरत रहेगी।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों और विद्यार्थियों से भी मुलाकात की तथा उनकी पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिट्टू पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र मरावी का यह दौरा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को नजदीक से जानने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता समीम अहमद राईन, ईश्वरी सिंह, अजय साहू, जतरु उरांव, सुमन तिर्की, खुर्शीद आलम, उमेश यादव, छोटू चंद्रवंशी, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र पांडे, पीयूष गुप्ता, संजय शर्मा, उमेश कुमार, प्रियंका कुमारी, रेखा देवी, ममता देवी, अनिता देवी, सेवन्ती देवी, मनीषा देवी, सुनीता देवी, मनीता देवी, रिंकी कुजूर, रीना कुजूर, पुष्पा कुमारी, ललिता देवी, लक्ष्मी कुजूर, बालेश्वर भगत, अशोक उरांव, बिरेंद्र उरांव, प्रभा देवी, अजीत कुजुर, करीमन मांझी, शशि कुमारी, मोनिका कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

भूपेंद्र मरावी का सदर प्रखंड में भव्य स्वागत, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों से किया संवाद