ad

ad

पलामू के स्वतंत्रता संग्राम की गाथा मंच पर हुई जीवंत, कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल

मेदिनीनगर: संगीत नाटक अकादमी एवं मेदिनीनगर नगर निगम के सहयोग से आयोजित नाट्य महोत्सव में मासूम आर्ट ग्रुप ने "सोचो कि आजादी के असली नायक कौन रहे थे और बोलो वंदे मातरम्" नाटक का प्रभावशाली मंचन किया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष एवं महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर देश के 150 शहरों में आयोजित इस श्रृंखला में मेदिनीनगर भी शामिल रहा।

नाटक में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पलामू में हुए जनविद्रोह और नीलांबर-पीतांबर, राजा भवानी बक्स राय, परमानंद भोक्ता, रानी चंद्रावती कुंवर सहित स्थानीय वीरों के संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही अंग्रेजी शासन के दमन और अत्याचारों का भी सजीव चित्रण किया गया।

मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस रित्विक मेहता ने कहा कि नाटक के माध्यम से उन्हें पलामू के इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। मेयर अरुणा शंकर ने कलाकारों के जीवंत अभिनय की सराहना की। संगीत नाटक अकादमी के सदस्य नंदलाल नायक ने कहा कि मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा।

राजा भवानी बक्स राय की भूमिका में सैकत चटर्जी, बूढ़ा बाबा के रूप में कामरूप सिन्हा, रंगलाल भेदिया के रूप में राज प्रतीक पाल, मेजर मैकडॉनल्ड के रूप में राहुल कुमार तथा रानी चंद्रावती कुंवर की भूमिका में मुनमुन चक्रवर्ती के अभिनय को विशेष सराहना मिली।

कार्यक्रम के दौरान संगीत नाटक अकादमी के सदस्य नंदलाल नायक, इतिहासकार प्रो. राकेश कुमार सिंह, डॉ. रमेश चंचल, नाट्यकार राकेश रमण, ट्राइबल फैशन डिजाइनर सुमंगल नाग, क्रिएटिव हेड सर्वेश मिश्रा, लाइट डिजाइनर विनय चौहान तथा ध्वनि विशेषज्ञ जीवन प्रकाश को सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पलामू के स्वतंत्रता संग्राम की गाथा मंच पर हुई जीवंत, कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल