ad

ad

विश्रामपुर में कांग्रेस के राज्य सचिव बिट्टू पाठक का भव्य स्वागत, संगठन मजबूत करने का किया आह्वानविश्रामपुर/पलामू। झारखंड

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव एवं पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के प्रथम क्षेत्रीय दौरे पर विश्रामपुर एवं छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य सचिव बनने के बाद पहली बार क्षेत्र पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

दौरे के दौरान पड़वा मोड़, ब्रहमोरिया, भंडार, बी मोड़, पांडु, उंटारी रोड, छतरपुर, नावा एवं इटको सहित कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना तथा पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है और सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
शमीम अहमद राईन, शैलेश चंद्रवंशी, सतनारायण तिवारी, ईश्वरी प्रसाद सिंह, देवांग शुक्ला, सौरव पाण्डेय, जातरू उरांव, विश्रामपुर नगर अध्यक्ष ऋषि पांडे, पांडु प्रखंड अध्यक्ष सचितानन्द शुक्ला, बुल्लू सिंह, अब्बास अंसारी, प्रिंस दुबे, चूनु शुक्ला, वाहिद अंसारी, सलीम अंसारी, मंजूर आलम, मुख्तार अंसारी, मिथलेश कुमार शुक्ला, श्याम दुलारे शुक्ला, विनय पांडे, मिट्ठू राम, सुनील तिवारी, विनोद तिवारी, देवनारायण प्रजापति, गोपी प्रजापति, सुनील दुबे, उमेश यादव, छोटू चंद्रवंशी, नारायण पाठक, परमानंद पाठक एवं रवीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

मज़दूर किसान महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में वन महोत्सव आयोजित, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश