मेदिनीनगर, पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला भू-अर्जन एवं विशेष भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में संचालित भू-अर्जन मामलों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कुल प्राप्त मामलों, लाभुकों की संख्या, निष्पादित एवं लंबित मामलों की स्थिति तथा लंबित मामलों के कारणों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भू-अर्जन से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जाए।
उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, विभिन्न अंचलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ