ad

ad

माय भारत अभियान को सफल बनाने में शिक्षा विभाग निभाएगा अहम भूमिका : उपायुक्त

मेदिनीनगर। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक चल रहे माय भारत गहन पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

उपायुक्त ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ना है। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग को अभियान में अहम भूमिका निभाने का निर्देश देते हुए अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण कराने पर जोर दिया।

बैठक में शैक्षणिक संस्थानों में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित करने, पीपीटी के माध्यम से जागरूकता फैलाने, प्रचार-प्रसार तेज करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपायुक्त श्री शेखावत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।

बैठक में जिला स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

माय भारत अभियान को सफल बनाने में शिक्षा विभाग निभाएगा अहम भूमिका : उपायुक्त