ad

ad

पंचायत स्तर पर पहुंचीं परिवहन सेवाएं, रामगढ़ क्लस्टर में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप

मेदिनीनगर, पलामू। आम नागरिकों को परिवहन विभाग की सेवाएं गांव के निकट उपलब्ध कराने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पलामू जिला प्रशासन ने रामगढ़ पंचायत क्लस्टर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया।

कैंप में रामगढ़, नावाडीह, बेड़मा और बभंडी पंचायतों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 146 लर्निंग लाइसेंस आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 112 पात्र आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया। शेष आवेदनों की प्रक्रिया भी तेज़ी से जारी रही।

मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को लाइसेंस वितरित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया। युवाओं से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।

कैंप में आवेदन पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और लाइसेंस निर्गत करने के लिए सभी आवश्यक तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था की गई थी, जिससे लाभुकों को एक ही स्थान पर सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा उपलब्ध हो सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पलामू: आईडीबीआई बैंक के सीएसआर से 10  दिव्यांगजनों को मिले पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहन