ad

ad

सदस्यता अभियान को लेकर झामुमो का बड़ा ऐलान: पलामू में डेढ़ लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

पलामू: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय कमिटियों के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी रणनीति बनाई है। संयोजक मंडली की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता संयोजक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने की।

युद्धस्तर पर चलेगा सदस्यता अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 जनवरी से छौ-मुहान और 25 जनवरी को जीएलए कॉलेज के मैदान से सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए संयोजक मंडली के सदस्य पूरी तरह जुटेंगे। लक्ष्य है कि अगले एक महीने में सभी पंचायत, प्रखंड, नगर और महानगर समितियों का पुनर्गठन कर पार्टी को और मजबूत किया जाए।

राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा, "पलामू जिले में झामुमो की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की नीतियों ने हर वर्ग को प्रभावित किया है। अब समय है कि हम बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती दें और सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ें।"

कार्यकर्ताओं को मिलेगा पुरस्कार
संयोजक सदस्य संजीव तिवारी ने घोषणा की कि जो कार्यकर्ता सबसे अधिक सदस्य बनाएगा, उसे पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को पार्टी से जोड़ें।

डेढ़ लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
झामुमो ने पलामू जिले में डेढ़ लाख नए सदस्य जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। यह अभियान पार्टी के केंद्रीय समिति के आदेशानुसार संचालित होगा।

बैठक में संयोजक सदस्य सन्नू सिद्धिकी, सुनील तिवारी, बालकिशन उरांव, चंदन प्रकाश सिन्हा, सन्नी शुक्ला, हाजी ललन, रंजित जायसवाल, संजू देवी और फ़ज़यल अंसारी सहित अन्य नेताओं ने भी अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

झामुमो का यह कदम संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को लेकर पलामू प्रशासन पूरी तरह सतर्क, उपायुक्त व एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा