ad

ad

पलामू: भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार चौबे के निधन पर शोक, अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई नेता

अंतिम संस्कार में शामिल हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह

पलामू, झारखंड — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पलामू जिला के वरिष्ठ नेता और विश्रामपुर मंडल अंतर्गत ग्राम केतात निवासी सुशील कुमार चौबे उर्फ टिकैत चौबे के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को संगठन ने अपूरणीय क्षति बताया है।

आज उनके पैतृक आवास पर अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे, प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, मनोज दुबे, प्रभात भुईयां, मंजुलता दुबे सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कर्मवीर सिंह ने कहा कि टिकैत चौबे हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहे और उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। वहीं मनोज सिंह ने भी उन्हें सच्चा संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लक्ष्मीकांत बाजपेयी, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और बाबूलाल मरांडी ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।


पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

संघचालक ध्रुव नारायण सिंह का अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि