रांची/पलामू। कांग्रेस मुख्यालय रांची में आज पलामू जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री रामदेव प्रसाद यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव ने उनका स्वागत किया और कहा कि पलामू में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।
श्री रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा और संविधानिक मूल्यों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलामू में आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष श्री शहजादा अनवर, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जयशंकर पाठक, श्री अशोक चौधरी, श्री अभिलाष साहू, श्री सतीश पॉल मुंजिनी, श्री केदार पासवान, श्री सत्यनारायण सिंह, श्री राजन वर्मा, श्री जगदीश साहू, श्री अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पलामू में योग्य, संघर्षशील और जनसरोकार से जुड़े लोगों के आने से पार्टी का जनाधार विस्तार होगा और आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीति में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा।

0 टिप्पणियाँ