न्यूज :पांकी (पलामू)। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर पांकी प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की है। संघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश रजक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र सौंपकर इसकी जानकारी दी है।
पत्र में कहा गया है कि मनरेगा कर्मियों का पांच महीने से अधिक समय से मानदेय भुगतान लंबित है तथा कार्य परिस्थितियां भी असंगत हैं। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संघ ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
संघ के अनुसार 9, 10 और 11 मार्च 2026 को सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 12 मार्च 2026 से सभी मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
संघ ने प्रशासन से जल्द से जल्द लंबित मानदेय भुगतान और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग की है, ताकि मनरेगा कर्मियों को हड़ताल जैसे कदम उठाने की आवश्यकता न पड़े।
— जनसंवाद न्यूज

0 टिप्पणियाँ