ad

ad

मेदिनीनगर में मैट्रिक 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, डीसी ने किया उत्साहवर्धन

मेदिनीनगर (पलामू)। मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पौधा, पुस्तक और मेडल देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में प्रीति कुमारी (97.8%, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, चक-मनातू), प्रेम प्रकाश (97.4%, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, रानीदेवा), प्रिंस कुमार पाल (97.4%, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, सण्डा), सृष्टि कुमारी (97.2%, मेदिनीनगर उच्च विद्यालय) तथा रूपा कुमारी (97.2%, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, सण्डा) शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली और उन्हें अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल शुरुआत है और आगे जीवन में कई महत्वपूर्ण पड़ाव आएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है।

उपायुक्त ने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि लगातार मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विद्यार्थियों के अभिभावक और संबंधित स्कूलों के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

झारखंड कैबिनेट बैठक: भोजपुरी, अंगिका और मगही को क्षेत्रीय भाषा सूची में नहीं मिली जगह, 15 प्रस्ताव पारित