ad

ad

हजारीबाग पुलिस का बड़ा खुलासा, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

रांची/हजारीबाग, संवाददाता।
हजारीबाग पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में नकली पहचान पत्र बरामद किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 35 फर्जी आधार कार्ड, 28 फर्जी वोटर आईडी कार्ड और 89 फर्जी डेबिट कार्ड जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में की गई, जहां एक ही पहचान पत्र के आधार पर कई फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ साइबर अपराधों में किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को एक ही फोटो से बनाए गए कई पहचान पत्र मिले। इसके अलावा मौके से 39 पासबुक, सात चेक बुक और दो लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी सपन कुमार महता ने बताया कि मामले में शामिल आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बरामद सभी दस्तावेजों को जब्त कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और बड़े स्तर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

गृह रक्षकों का पासिंग आउट परेड, उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ 355 जवान हुए तैयार